{जनवरी 2025 करंट अफेयर}
This page Contents
Toggleतिब्बत में भूकंप-:
7 जनवरी 2025, को तिब्बत में, 7.1 मैग्नीट्यूड (शुरुआती रिपोर्ट) का भूकंप आया।
प्रभावित क्षेत्र:- तिब्बत (मुख्य रूप से प्रभावित)
नेपाल, भूटान और भारत (सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, उत्तर बंगाल में झटके महसूस किए गए)
मृत्यु व क्षति:- तिब्बत में 126+ लोगों की पुष्टि (कुछ रिपोर्टों में संख्या 400 तक बताई गई)
भूकंप का वैज्ञानिक कारण –
तिब्बत प्लेट और भारतीय टेक्टोनिक प्लेट के टकराव क्षेत्र में यह भूकंप हुआ।
यह क्षेत्र पहले से ही भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील है।
प्रवासी भारतीय दिवस
2025 का प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी 2025 को भुवनेश्वर में मनाया गया।
मुख्य अतिथि टैबेगो की क्रिस्टीन कंगालू रहीं
इसकी थीम थी- विकसित भारत में विदेशियों का योगदान।
सोनमर्ग सुरंग उद्घाटन-
13 जनवरी 2025, स्थान– जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में।
जोजिला दर्रा में लगभग 6.5 किलोमीटर की सड़क-सुरंग बनाई गई।
महत्व और लाभ:
1. यातायात सुगमता:श्रीनगर से सोनमर्ग और आगे द्रास, कारगिल तथा लेह तक आवागमन पूरे साल संभव होगा।
2. सैन्य रणनीति:यह सुरंग भारत की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, विशेषकर कारगिल सेक्टर में।
3. पर्यटन को बढ़ावा:सोनमर्ग जैसे पर्यटक स्थल अब 12 महीने खुला रहेगा, जिससे स्थानीय रोजगार व पर्यटन आय में वृद्धि होगी।
पीएम स्वामित्व योजना-:
इसकी शुरुआत 24 अप्रैल 2020 को की गई।
इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण लोगों को उनकी घरेलू संपत्ति के स्वामित्व अधिकार प्रदान किए गए।
इसका लाभ-:
ग्रामीण भारत के लिए एकीकृत डेटाबेस की प्राप्ति।
प्रॉपर्टी के मालिक को मालिकाना हक आसानी से मिल सकेगा।
घरेलू संपत्ति के आधार पर भी ऋण की प्राप्ति।
विभिन्न संपत्ति विवादों का निराकरण संभव हो सकेगा।
सरकार को, प्रॉपर्टी टैक्स तय करने में मदद मिलेगी।
इसके अंतर्गत लगभग 6 लाख गांव को कवर किया जाएगा
इसके तहत 50 लाख संपत्ति कार्ड विपरीत किया जा चुके हैं।
सुई मुक्त सिरिंज-:
आईआईटी बॉम्बे द्वारा विकसित की गई है।
इसमें सुई की बजाय शॉकवेव का उपयोग किया जाता है, जो त्वचा को ध्वनि की गति से भेद सकती है।
इसका मुख्य लाभ-
इंजेक्शन लगाने पर दर्द नहीं होगा।
नो डिटेंशन नीति की समाप्ति-:
केंद्र सरकार ने अपने अधीन आने वाले स्कूलों में कक्षा पांचवी से आठवीं के लिए नो डिटेंशन नीति को समाप्त कर दिया है
यहनीति, शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत लाई गई थी।
नो डिटेंशन नीति का अर्थ है कि, बच्चों को फेल नहीं किया जा सकता।
परिवार नियोजन में लैंगिक असमानता-
वर्तमान में, लगभग 80 से 90% नसबंदी महिलाओं की की जाती है, जबकि पुरुष भी नसबंदी कराने के योग होते हैं,
यहां तक की पुरुष की नसबंदी महिलाओं की नसबंदी की तुलना में अधिक आसान एवं कम रिस्क वाली होती है।
किंतु इसके बावजूद पुरुष नसबंदी नहीं कराते हैं
कारण–
सामाजिक मानसिकता-यदि पुरुष नसबंदी करता है, तो उसे नपुंसकता की पहचान दी जाती है।
महिलाओं को बच्चा पैदा करने के प्रति जिम्मेदार माना जाना।
समाधान-
समाजिक जागरूकता के माध्यम से यह धरना खत्म करनी होगी कि, पुरुष नसबंदी करवाएंगे तो वह नपुंसक होजाएंगे।
कानून आदि लाकर, महिलाओं को नसबंदी संबंधी निर्णय लेने का विकल्प देना चाहिए।
केन बेतवा लिंक परियोजना-:
यह मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की संयुक्त परियोजना है।
इसके अंतर्गत बुंदेलखंड क्षेत्र की बेतवा नदी को नहर के माध्यम से केन नदी से जोड़ा जाएगा।
दोनों नदियों के बीच लगभग 231 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण किया जाएगा।
इसके लाभ –
बुंदेलखंड के क्षेत्र की लगभग 10 लाख एकड़ भूमि संचित होगी।
लगभग 62 लाख लोगों को पेयजल की प्राप्ति हो सकेगी।
लगभग 120 मेगावाट विद्युत का उत्पादन होगा।
केन-बेतवा लिंक परियोजना के नुकसान –
पन्ना टाइगर रिजर्व, का लगभग 98 वर्ग किलोमीटर का हिस्सा डूब क्षेत्र में आ जाएगा।
लगभग 30 लाख से ज्यादा पेड़ काटे जाएंगे।
22 गांव डूब क्षेत्र में आ जाएंगे।
7000 से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ेगा।
भूजल गुणवत्ता रिपोर्ट, 2024-:
रिपोर्ट के अनुसार-: हमारे देश में 440 ऐसे जिले हैं, जिनके भूजल में नाइट्रेट की मात्रा अधिक है। (WHO के अनुसार पीने के पानी में हरित नाइट्रेट की मात्रा 45 एमजी से कम होनी चाहिए)
संयुक्त राष्ट्र आंतरिक न्याय परिषद-
भारत के पूर्व न्यायाधीश मदन बी लोकुर को संयुक्त राष्ट्र आंतरिक न्याय परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है।
जो 2028 तक इस पद पर रहेंगे।
डिस्कनेक्ट करने का अधिकार-:
हाल ही में एक कंपनी के कर्मचारी की कथित तौर पर कार्य की दबाव के कारण मौत हो गई।
जिससे मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा चर्चा में आ गया।
अतः कर्मचारियों को नियमित कार्य घंटों के बाद, कार्य से मुक्त रहने का अधिकार मिलना चाहिए। , ताकि वे मानसिक दबाव से मुक्त होकर, अपना व्यक्ति का जीवन भी स्वतंत्रता से जी सके।
वर्ष 2018 में राइट टू डिस्कनेक्ट विधेयक लाया गया था, किंतु पारित नहीं हो सका।
भारत में निजी स्वास्थ्य सेवाओं का मानकीकरण-
आवश्यकता-वर्तमान में निजी स्वास्थ्य चिकित्सालय स्वास्थ्य के नाम पर मरीज के परिजनों से अधिक से अधिक पैसा वसूलने का प्रयास करते हैं, जैसे –
अनावश्यक दवाइयां लिख देना।
अनावश्यक जांचें लिख देना।
अधिक से अधिक फीस वसूलना आदि।
निजी स्वास्थ्य सेवाओं के मानकीकरण से स्वास्थ्य सेवाओं की कालाबाजारी में कमी आएगी।
भारत में आंतरिक प्रवास की स्थिति-
पश्चिम बंगाल एवं राजस्थान देश भर में प्रवासियों के आवागमन का एक प्रमुख केंद्र है
इसके बाद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आंतरिक प्रवासी की दृष्टि से शीर्ष राज्य में आते हैं।
पशमीना शॉल प्रमाणीकरण केंद्र-
यह उत्तराखंड के देहरादून में स्थापित किया गया है।
इसका मुख्य उद्देश्य– मिलावट युक्त पशमीना की पहचान कर, असली पशमीना शॉल का वैश्विक स्तर पर निर्यात करना।
जागृति डैशबोर्ड-:
आईआईटी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किया गया है,
इसका कार्य ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर उपभोक्ता के मनोविज्ञान को प्रभावित करने वाले कारकों की पहचान करना है।
भारतीय रुपए का अवमूल्यन-:
अमेरिका का $1 भारत के ₹50 के बराबर हो गया।
भारत में रुपए के अवमूल्यन के कारण
विदेशी निवेश में कमी।
मुद्रास्फीति की स्थिति।
आयत का बढ़ना, तथा निर्यात में कमी।
मुद्रास्फीति के समय आयात निर्यात की स्थिति-
कुछ अन्य फैक्ट
विश्व बैंक ने अमरावती, आंध्र प्रदेश के विकास के लिए 800 मिलियन डॉलर का ऋण दिया है।
हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान आर्डर अल कबीर से सम्मानित किया गया है।
भारत के पहले गिलास सी ब्रिज का निर्माण कहां किया गया- तमिलनाडु राज्य में।
मेजरध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित –
गुकेश डी।
हरमनप्रीत सिंह।
प्रवीण कुमार।
मनु भाकर।
अर्जुन पुरस्कार-
ज्योति याराजी(एथलेटिक्स)।
अन्नु रानी (एथलेटिक्स)।
राकेश कुमार (पैरा- तीरंदाजी)।
नवद्वीप (पैरा- एथलेटिक्स)।
पनामा नहर विवाद-
अमेरिका, पनामा नहर पर अपना अधिकार चाहता है;
1999 की एक संधि के तहत पनामा नहर का अधिकार पनामा देश को दे दिया गया था।
किंतु पनामा देश ने पनामा नहर पर, टैक्स लगाने की नीति अपनाई है; इसके विरोध में अमेरिका ने यह फैसला लिया है।
अमेरिका द्वारा ऐसा किए जाने का कारण
अमेरिका को आशंका है कि पनामा नहर पर चीनी नियंत्रण बढ़ रहा है।
बेन कुरियन नहर-
इजरायल, स्वेज नहर की प्रभु सट्टा काम करने के लिए उसके विकल्प के रूप में भूमध्य सागर और लाल सागर के मध्य बेन कुरियन नहर बना रहा है।
हेनले पासपोर्ट रिपोर्ट –
प्रथम स्थान पर सिंगापुर है, अर्थात सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ज्यादा मान्य है,
सिंगापुर के पासपोर्ट से लगभग 195 देशों में जाकर वहां वीजा बनवा कर यात्रा कर सकते हैं।
भारत का स्थान 85 वा़ है। , भारत के लोग भारत के पासपोर्ट से 57 देश में जाकर कहीं ना कहीं वीजा बनवाकर यात्रा कर सकते हैं, अन्य देशों में यात्रा करने के लिए पहले यहीं से वीजा बनवाना पड़ता है।
सर्दियों से संबंधित शब्द-
Cold day –जब किसी क्षेत्र तापमान, सामान्य तापमान की तुलना में 4.5 से लेकर 6.5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो। (6.5 डिग्री से भी ज्यादा काम हो जाए तो severe cold day कहा जाता है)
Cold wave- जब किसी स्थान का तापमान रात्रि में सामान्य तापमान से सामान्य तापमान की तुलना में 6.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नीचे चला जाए।
cold spell –सर्दियों के मौसम का समय।
cold snap- जब तापमान में अचानक से कमी आ जाए।
उत्पादक मूल्य सूचकांक(PPI)
थोक मूल्य सूचकांक के स्थान पर, उत्पादक मूल्य सूचकांक लाने के लिए रमेश चंद्र की अध्यक्षता में, 18 सदस्यीय पैनल का गठन किया गया।
जब उत्पादित माल, जब विक्रय के लिए तैयार हो जाता है उसके मूल्य को देखा जाता है, इसमें टैक्स को शामिल नहीं किया जाता है।
थोक मूल्य सूचकांक एवं उत्पादक मूल्य सूचकांक में अंतर-
थोक मूल्य सूचकांक में केवल वस्तुओं को शामिल किया जाता है, इसमें वस्तु एवं सेवा दोनों को शामिल किया जाता है।
थोक मूल्य सूचकांक में प्रत्यक्ष कर शामिल होता है, उत्पादक मूल्य सूचकांक में प्रत्यक्ष कर शामिल नहीं होता।
राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार योजना-
यह योजना 2006 से चल रही है।
यह कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की योजना है।
इसके अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन वाले अधिकारियों या संगठन को ई गवर्नेंस पुरस्कार दिए जाते हैं जिसमें गोल्ड, रजत एवं कांस्य शामिल है।
तंबाकू का दूसरा सर्वाधिक उत्पादक देश-:भारत
भारत, दुनिया का दूसरा सर्वाधिक तंबाकू निर्यातक देश बन गया है।
भारत के प्रमुख तंबाकू उत्पादक राज्य -.
गुजरात
आंध्र प्रदेश
उत्तर प्रदेश
भारत में तंबाकू केंद्र आंध्र प्रदेश के कन्नूर में है।
यूनियन कार्बाइड का कचरा-
हाल ही में, भोपाल की यूनिट कार्बाइड की कंपनी के कचरे को पीथमपुर, धार में लाया गया है।
जहां पर इस कचरे को डिस्कम्पोज़ करने के प्रति स्थाई लोगों ने नाराजगी जताई है।
यह यूनियन कार्बाइड नामक कंपनी जो कि भोपाल की कंपनी थी, उसका कचरा है,जिसमें मिथाइल आइसोसाइनेट (CH3NCO) गैसें निकली थी।
अन्य संबंधित फैक्ट-:.
नीदरलैंड से ले गए रेड पांडा किस चिड़िया घर में रखे गए और इनका क्या नाम था-
दार्जिलिंग के हिमालयन जूलॉजिकल पार्क में।
इनका नाम विशाल एवं कोसी।
नवीनीकरण ऊर्जा की स्थिति -:
वर्तमान में कुल नवीनीकरण क्षमता – 203 gegawatt है। जोकि कुछ विद्युत उत्पादन का 46% है।
सोर्य ऊर्जा – 92 गीगावॉट।
पवन ऊर्जा – 47 गीगावॉट।
बड़ी पनविधुत-47 गीगावॉट।
छोटी पनविधुत– 5 गीगावॉट।
बायोमास – 12 गीगावॉट।
परमाणु ऊर्जा – 8 गीगावॉट।
वैश्विक स्तर पर बेरोजगारी –
वैश्विक स्तर पर बेरोजगारी दर 5%है,
किंतु वैश्विक स्तर पर युवा बेरोजगारी दर 12% है।
रबड़ उत्पादन -:
रबड़ उत्पादन में भारत का तीसरा स्थान है; इंडोनेशिया तथा थाईलैंड के बाद।
भारत में 90% से अधिक रबर केवल केरल में उत्पादित होता है।
हल्दी का उत्पादन-
भारत, हल्दी के मामले में विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक सबसे बड़ा उपभोक्ता तथा सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
भारत में विश्व की लगभग 60% से अधिक हल्दी उत्पादित होती है।
पार्वती काली सिंध चंबल परियोजना-
यह समझौता जुलाई 2024 को, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान सरकार के बीच हुआ था।
इस परियोजना की लागत 72000 करोड रुपए है।
इसके अंतर्गत पार्वती नदी पर, पाटनपुर बांध
नावेज नदी पर मोहनपुरा बांध।
कालीसिंध नदी पर कुंडालिया बांध, बनाना है
अमेरिका ने WHO सदस्यता त्यागने का निर्णय लिया-
20% वित्तीय हिस्सा अमेरिका से आता था, जो काम हो जाएगा जिससे इसके कार्यक्रमों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
समलैंगिक विवाह-:
सामान लिंग के व्यक्तियों द्वारा आपस में किया जाने वाला विवाह।
भारत में स्थिति- भारत में समलैंगिक विवाह को अभी तक मान्यता नहीं दी गई है , हालांकि 2018 के एक फैसले के तहत सुप्रीम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 377 को हटाकर इस अपराध की श्रेणी से मुक्त किया था।
थाईलैंड तथा ताइवान जैसे देशों ने इसे मान्यता दे दी है।
26 जनवरी 2025 के दौरान सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार-
जजों द्वारा सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार उत्तर प्रदेश की झांकी को दिया गया जो कुंभ को दर्शाती थी।
जबकि mygov.in के सर्वेक्षण के अनुसार सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार गुजरात की झांकी ने जीता था।
76 में गणतंत्र दिवस में प्रलय मिसाइल का भी प्रदर्शन किया ग
