नेतृत्व/leadership
This page Contents
Toggle
नेतृत्व का अर्थ-:
प्रबंधक का वह गुण, जिसके द्वारा वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का पद-प्रदर्शन, मार्गदर्शन करते हुए; उन्हें अभिप्रेरित रखता है तथा उनकी कार्य-कुशलता बढ़ता है।
नेतृत्व की विशेषताएं
यह एक उद्देश्य पूर्ण प्रक्रिया है
यह एक सदस्य क्रिया है
यह एक मानवीय क्रिया है
यह अधोगामी क्रिया है
प्रबंधकीय कार्य है
यह सर्वव्यापी कार्य है।
एक प्रभावी नेतृत्वकर्ता के गुण-:
उच्च संप्रेषण क्षमता-: अपनी बात को प्रभावी रूप से रखने या समझ पाने की क्षमता।
आत्मविश्वास-: विपरीत परिस्थितियों में भी उनके समाधान का आत्मविश्वास या साहस होना।
सांवेगिक बुद्धि-: दूसरों की भावना को समझने तथा उन्हें नियंत्रित करने की क्षमता।
अभिप्रेरक-: अधीनस्थों को प्रेरित करने का गुण।
उच्च निर्णय क्षमता-: शीघ्र एवं सटीक निर्णय लेने की क्षमता।
ज्ञान व कौशल -: संबंधित कार्यों का ज्ञान होना।
दूरदर्शिता-: भविष्य का सटीक अंदाजा लगाने तथा दूरदर्शन निर्णय लेने की क्षमता।
प्रतिक्रियाशीलता-: अधीनस्थों के प्रश्नों तथा उनके कार्यों के प्रति क्रिया प्रतिक्रियाशील होना।
समन्वयवादिता-: विभिन्न क्रियाकलापों का तालमेल बैठाने कीक्षमता।
नेतृत्व की शैलियां-:
लोकतांत्रिक शैली-: इस शैली में नेता कोई भी निर्णय स्वयं अकेले ना लेकर, अधीनस्थों के सहयोग एवं समर्थन से लेता है।
निरंकुश शैली -: इस शैली में नेता स्वयं ही बिना अधीनस्थों के परामर्श की अकेले ही निर्णय ले लेता है।
लेसिक फेयर शैली-; इस शैली में नेता अधीनस्थों के कार्य एवं अधिकार सौंप कर स्वतंत्र हो जाता है, निर्णय अधीनस्थों को ही लेना होता है।
