विनिर्माण एवं अधोसंरचना 

विनिर्माण -:

कच्चे माल को तैयार माल में परिवर्तित करने की क्रिया। 

विनिर्माण क्षेत्र का महत्व-:

  • विनिर्माण क्षेत्र से राष्ट्रीय उत्पादन में वृद्धि होती है; जिससे आपूर्ति बढ़ती है। 

  • विनिर्माण क्षेत्र से रोजगार के नवीन अवसर सृजित होते हैं।

  • विनिर्माण क्षेत्र निर्यात को बढ़ाने तथा आयात कम करने में सहायक है। 

  • विनिर्माण क्षेत्र से प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी होती है। 

  • विनिमय क्षेत्र भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक है। 

विनिर्माण क्षेत्र के लिए प्रमुख सरकारी प्रयास-:

  • कुशल श्रम की आपूर्ति हेतु- में स्किल इंडिया कार्यक्रम। 

  • एफडीआई की सीमा बढ़ाई गई ताकि निवेश को बढ़ावा मिल सके। 

  • सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सुविधा, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में निवेश बड़े। 

  • मेक इन इंडिया कार्यक्रम ताकि भारत आत्मनिर्भरता की और आगे बढ़े। 

  • विभिन्न अवसंरचना परियोजनाओं का विकास। 

अधोसंरचना -: 

ऐसी आधारभूत संरचना है जो आर्थिक एवं सामाजिक विकास में सहायक हों। 

प्रकार –

  • सामाजिक अधोसंरचना -: जो सामाजिक विकास में सहायक होते हैं जैसे कि स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र आदि। 

  • आर्थिक अधोसंरचना-: जो अधोसंरचना आर्थिक विकास में सहायक हो जैसे- सड़क ,पुल, हवाई अड्डे, विद्युत आदि। 

भारत की प्रमुख अधोस़रचना-:

  1. भारतमाला परियोजना-: यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी ऑफ इंडिया की परियोजना है, इसके अंतर्गत भारत की उत्तर पश्चिम तथा उत्तर पूर्वी स्थलीय सीमा पर लगभग 50000 किलोमीटर के हाईवे रोड एवं एक्सप्रेस भी बनाए जाएंगे,

-:भारतमाला परियोजना के अंतर्गत ही 9000 किलोमीटर की आर्थिक गलियारों का निर्माण किया जाना है। 

  1. सागरमाला परियोजना-: इस परियोजना की शुरुआत 2015 में की गई थी इसके तहत भारत की नोट तटीय राज्यों में लगभग 7500 किलोमीटर की तटीय क्षेत्रों में, हाईवे को जोड़ते हुए परिवहन मार्गों का विकास किया जाएगा। 

  2. डीएफसी (dedicated freight corridor)-: यह रेलवे का गलियारा है 

    1. पूर्वोत्तर कॉरिडोर– लुधियाना (पंजाब) से लेकर डानकुनी (बंगाल) तक। 

    2. पश्चिमोत्तर कॉरिडोर- दार्दी (उत्तर प्रदेश) से जवाहर नेहरू पोर्ट (महाराष्ट्र) तक। 

  3. बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट -: इसके अंतर्गत मुंबई से लेकर अहमदाबाद तक 2026 तक बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य है।  

  4. जलमार्ग विकास प्रोजेक्ट-: इलाहाबाद से हल्दिया तक लगभग 3 मीटर गहरा जलमार्ग विकसित करना। 

  5. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट-: भारत के 100 शहरों को स्मार्ट शहरों में परिवर्तित करना। 

  6. गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट-: इसके अंतर्गत गुजरात से गोरखपुर के मध्य गैस लाइन बिछाए जाने का लक्ष्य है। 



Other post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *