भारत में औद्योगीकरण

भारत में औद्योगीकरण

औद्योगीकरण का अर्थ एवं परिभाषा-:

“औद्योगीकरण का तात्पर बड़े-बड़े उद्योगों का विकास तथा लघु कुटीर उद्योगों के स्थान पर बड़े पैमाने की मशीनरी व्यवस्था से है” — संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार। 

 

-: भारत में औद्योगीकरण का प्रारंभ 1854 से माना जाता है, क्योंकि 1854 में मुंबई में पहली सफल कपड़ा मिल स्थापित की गई थी। 

औद्योगीकरण के लक्षण/विशेषताएं-:

  1. नवीन तथा बड़े उद्योगों की स्थापना। 

  2. हाथ की तुलना में मशीनों से उत्पादन। 

  3. श्रम-विभाजन एवं विशेषीकरण। 

  4. मानव शक्ति की तुलना में (जड़ शक्ति -: कोयला, पेट्रोल, परमाणु ऊर्जा) का प्रयोग। 

  5. प्राचीन सामाजिक मान्यताओं विश्वासों में कमी। 

  6. आर्थिक उन्नति पर विशेष बल। 

औद्योगीकरण के कारक-;

  • नवीन मशीनों का आविष्कार होना। 

  • भाव शक्ति (परमाणु शक्ति, जल ऊर्जा) का प्रयोग। 

  • नई उत्पादन विधियों का विकास। 

  • जनसंख्या वृद्धि; के कारण मांग बड़ी, मांग बढ़ने से श्रम आपूर्ति बड़ी, श्रम आपूर्ति बढ़ने से उत्पादन बढ़ा। 

  • उदारीकरण – सरकार द्वारा आर्थिक प्रतिबंध घटाएं जाने से निजी क्षेत्र के द्वारा अधिकरण को बढ़ावा दिया गया। 

  • हरित क्रांति का प्रभाव; इससे कृषि उत्पादन तेजी से बड़ा, परिणाम स्वरुप कच्चे माल की आपूर्ति बड़ी। 

  • संचार एवं यातायात के साधनों का तीव्र विकास आदि। 

औद्योगीकरण का प्रभाव-:

सकारात्मक प्रभाव -:

  • प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि। 

  • सामाजिक बंधनों में कमी। 

  • गरीबी, भुखमरी में कमी। 

  • तार्किकता को बढ़ावा मिला।

  • अंधविश्वासों में कमी। 

  • आधुनिक सुविधाओं (जैसे-A.C. आदि ) को बढ़ावा। 

नकारात्मक प्रभाव-

  • सामाजिक जीवन पर-नकारात्मक प्रभाव-: 

    • संयुक्त परिवारों का विघटन 

    • कर्ता या मुखिया की भूमिका का ह्रास। 

    • आपसी संबंधों की मधुरता में कमी। 

    • मानवतावादी भावना में गिरावट। 

    • विवाह-विच्छेद के मामलों में वृद्धि।

  • आर्थिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव-:

    •  हस्तशिल्पों का पतन। 

    • श्रमिकों का शोषण को बढ़ावा, क्योंकि श्रमिकों से मशीनों की भांति काम करवाया जाता है। 

    • बेरोजगारी में वृद्धि (मशीनीकरण के कारण। 

    • वर्ग संघर्ष की स्थिति को बढ़ावा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *