[विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार]

[विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार]

RASTRIYA VIGYAN PURUSKAAR

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

  • नोबेल पुरस्कार

  • टयूरिंग पुरूस्कार

नोबेल पुरस्कार-:

यह बौद्धिक उन्नति एवं मानवता के लिए दिया जाने वाला विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो डायनामाइट के आविष्कारक अलफ्रेड नोबेल की याद में अल्फ्रेड नोबेल की ही संपत्ति से प्रतिवर्ष ( उनकी पुण्यतिथि के समय) 10 दिसंबर को दिया जाता है। 

यह पुरस्कार विज्ञान के निम्न तीन क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि या खोज के लिए दिया जाता है-

  • भौतिकी

  • रसायन

  • चिकित्सा

इसके अतिरिक्त यह पुरस्कार साहित्य ,शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में भी दिया जाता है। 

भारतीयों को प्राप्त होने वाले नोबेल पुरस्कार-:

भौतिकी के क्षेत्र-:

  • 1930 को भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन को रमन प्रभाव की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। 

  • 1983 में सुब्रमण्यम चंद्रशेखर को तारों के विकास क्रम एवं चंद्रशेखर सीमा की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया। 

चिकित्सा के क्षेत्र में-:

  • 1968 को भारतीय मूल के बायोकेमिस्ट्र डॉ हरगोविंद खुराना को प्रोटीन संश्लेषण में अनुवांशिक कोड की व्याख्या के लिए जीव विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। 

रसायन के क्षेत्र में-:

  • वर्ष 2009 में भारतीय वैज्ञानिक वेंकटरमन रामकृष्ण को राइबोसोम की संरचना एवं कार्य की सटीक जानकारी देने के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया। 

साहित्य के क्षेत्र में-:

  • 1913 को भारतीय साहित्यकार रविंद्र नाथ टैगोर को गीतांजलि के लिए साहित्य का पुरस्कार दिया गया। 

  • 2001 में बिदासर सूरजप्रसाद नायपाल को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया। 

शांति के क्षेत्र में-:

  • 1979 को बंगाल में वृद्धों, निराश्रितों, रोगियों की सेवा करने के लिए शांति के क्षेत्र में मदर टेरेसा को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। 

  • 2014 को मलाला यूसुफजई के साथ भारतीय के कैलाश सत्यार्थी को शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। 

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में-:

  • 1998 को भारत के अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। 

  • 2019 को भारतीय अर्थशास्त्री अभिजीत विनायक बैनर्जी को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। 

ट्यूरिंग पुरस्कार-:

यह कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है जो 1966 से प्रतिवर्ष ब्रिटिश गणितज्ञ एलन टयूरिंग के सम्मान में दिया जाता है। 

1994 में भारतीय मूल के अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक राजगोपाल रेड्डी को टयूरिंग पुरस्कार दिया गया था। 

वुल्फ पुरस्कार-:

यह भौतिकी, चिकित्सा, रसायन विज्ञान, कृषि, गणित एवं कला (वस्तु कला संगीत कला चित्रकला मूर्तिकला) कि क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए दिए जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। 

जो 1978 से प्रतिवर्ष वुल्फ फाउंडेशन द्वारा इजराइल में दिया जाता है। 

वर्ष 2000 में भारतीय मूल की अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर गुरुदेव सिंह खुश को कृषि के क्षेत्र में वुल्फ पुरस्कार दिया गया। 

कार्लोस फिनेल यूनेस्को पुरस्कार-:

यह पुरस्कार सूक्ष्म जीव विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए 1980 से प्रतिवर्ष क्यूबा सरकार द्वारा दिया जाता है। 

वर्ल्ड फूड अवार्ड-:

यह पुरस्कार कृषि के क्षेत्र में विशेष शोध के लिए, 1986 से प्रतिवर्ष दिया जाता है जिसकी शुरुआत प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एवं हरित क्रांति के जनक नॉर्मल बोरलॉग द्वारा की गई थी। 

यह पुरस्कार सर्वप्रथम 1987 में भारत के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को, भारतीय हरित क्रांति में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया था। 

ब्रेकथ्रू पुरस्कार-:

यह मौलिक भौतिकी ,जीव विज्ञान तथा गणित क्षेत्र में विशिष्ट अनुसंधान एवं योगदान के लिए दिया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है जिसकी शुरुआत 2012 से गूगल, फेसबुक के संस्थापक द्वारा की गई थी, इस पुरस्कार को पाने वाले व्यक्ति को 3 मिलियन डॉलर की राशि प्रदान की जाती है। 

[राष्ट्रीय पुरस्कार]

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार-:

यह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु, दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च वैज्ञानिक पुरस्कार है,जो वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा 1957 से प्रतिवर्ष दिया जाता है। 

यह पुरस्कार निम्न क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 45 वर्ष से कम उम्र के भारतीय वैज्ञानिक को दिया जाता है-

  • भौतिकी

  • रसायन

  • चिकित्सा

  • जीव विज्ञान

  • गणित

  • अभियंत्रिकी

  • पर्यावरण ,महासागर एवं गृह विज्ञान। 

इस पुरस्कार में 5 लाख रुपए की नगद राशि एवं 65 वर्ष की आयु तक ₹15000 प्रति माह प्रदान किए जाते हैं। 

बोरलॉग पुरस्कार-:

यह कृषि व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध हेतु  1972 से प्रति वर्ष दिए जाने वाला राष्ट्रीय पुरस्कार है। 

जो उर्वरक कंपनी “कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड” द्वारा भारतीय वैज्ञानिकों को दिया जाता है।  

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-:

यह राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद की ओर से दिए जाने वाला एक राष्ट्रीय पुरस्कार है, जो वर्ष 1987 से प्रतिवर्ष 28 फरवरी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार के क्षेत्र में दिया जाता है जैसे-:

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार में उत्कृष्ट योगदान के लिए। 

  • बच्चों के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने में योगदान के लिए

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी साहित्य के अनुवाद के लिए

रामचंद्रन राष्ट्रीय जैव विज्ञान पुरस्कार-:

यह जैव-प्रौद्योगिकी, कृषि, चिकित्सा, पर्यावरण तथा जीव विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला राष्ट्रीय पुरस्कार है। 

जो जैव- प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 1999 से 45 वर्ष से कम आयु के वैज्ञानिकों को दिया जाता है। 

इंफोसिस पुरस्कार-:

यह विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने हेतु भारतीय युवाओं को प्रेरित करने के लिए इंफोसिस साइंस फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला एक राष्ट्रीय पुरस्कार है

वर्ष 2008 से प्रतिवर्ष निम्न क्षेत्रों में अनुसंधान व उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है-:

  • भौतिकी

  • गणित

  • इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान

  • सामाजिक विज्ञान व मानविकी

इस प्रशस्ति पत्र के साथ एक स्वर्ण पदक एवं $1लाख (70लाख रुपए) की राशि दी जाती है। 

जीडी बिरला पुरस्कार-:

यह पुरस्कार विज्ञान क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध के लिए केके बिरला फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। 

आर्यभट्ट पुरस्कार-:

यह पुरस्कार खगोल विज्ञान के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा दिया जाता है। 

कलिंग पुरस्कार-:

यह विज्ञान-संचार (आम लोगों के समझ में आने वाली विज्ञान की व्याख्या)के क्षेत्र में यूनेस्को द्वारा दिया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है किंतु इस पुरस्कार की शुरुआत भारत के कलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा की गई है। 

अब इन पुरस्कारों को एकीकृत करके निम्न पुरस्कारों में बदल दिया गया है

  • विज्ञान रत्न पुरस्कार
  • विज्ञान युवा पुरस्कार
  • विज्ञान टीम पुरस्कार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *