[महत्वपूर्ण पोर्टल, वेबसाइट एवं वेब पेज]
This page Contents
Toggleवेबपेज-:
वेब पेज, एचटीएमएल भाषा में लिखे गए ऐसे डॉक्यूमेंट होते हैं जो सर्वर में अपलोडेड रहते हैं ,वेबपेज में टेक्स्ट के साथ ऑडियो, वीडियो ,इमेज शामिल हो सकती है।
वेबसाइट-:
वेबसाइट, एचटीएमएल भाषा में लिखे गए वेब-पेजों का संग्रह होती है, जिसमें सभी वेब पेज हाइपरलिंक द्वारा एक दूसरे से जुड़े होते हैं।
जैसे-: www.mppcs.nic.in.
पोर्टल-:
विभिन्न वेबसाइटों का संग्रह पोर्टल कहलाता है जैसे- एमपी ऑनलाइन पोर्टल।
भारत सरकार द्वारा संचालित प्रमुख पोर्टल एवं वेबसाइट
Mygov portal-:
यह भारत सरकार से सीधे नागरिकों को जोड़ने वाला पोर्टल है जिसके माध्यम से भारत के सभी नागरिक सीधे सरकार को उपयोगी सूचना व सुझाव दे सकते हैं। जो लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Uidai वेबसाइट-:
यह भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित की गई वेबसाइट है, जिसके द्वारा आधार कार्ड से संबंधित विभिन्न सेवाएं को एक्सेस किया जा सकता है।
नारी पोर्टल-:
यह पोर्टल भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है, इस पोर्टल में महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं , कार्यक्रमों व कानूनों की जानकारी तथा उनका उपयोग करने की ऑनलाइन सुविधा होती है।
उमंग एप-:
यह भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया मोबाइल ऐप है। जो विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं सुविधाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाता है जैसे-:
इस ऐप के माध्यम से हम विभिन्न प्रकार के सरकारी बिल भर सकते हैं जैसे- बिजली बिल ,पानी बिल, डी टी एच विल, एलपीजी बिल।
विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर,उनका लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र एवं कार्ड जैसे- पासपोर्ट ,पैन कार्ड बना सकते हैं।
NeVA app-:
यह एक सरकारी एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से केंद्रीय तथा राज्य विधानसभा में होने वाली क्रियाकलापों तथा विधायक व
सांसदो की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रमुख पोर्टल
एमपी ऑनलाइन पोर्टल-:
यह मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विकसित किया गया ऑनलाइन पोर्टल है जिसमें मध्य प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों एवं संस्थानों सभी प्रमुख ऑनलाइन सेवाएं प्रदान की जाती है जैसे-:
सरकारी बिल भुगतान करने की सेवा
ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने की सेवा
ऑनलाइन फॉर्म भरने की सेवा।
सीएम हेल्पलाइन पोर्टल-:
इस पोर्टल के माध्यम से मध्यप्रदेश के नागरिक घर बैठे ही इंटरनेट द्वारा ऑनलाइन रुप से, अपनी किसी भी प्रकार की शिकायत को दर्ज कराकर उसका समाधान पा सकते हैं।
जो सुप्रशासन की स्थापना एवं इगवर्नेंस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है।
एमपी किसान ऐप-:
मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसानों के लिए विकसित किए गए इस ऐप के माध्यम से किसान, खसरा खतौनी नक्शा की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं, अपनी भूमि में बोई गई फसलों की स्व-घोषणा कर सकते हैं तथा किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।