क्लाउड कंप्यूटिंग

क्लाउड कंप्यूटिंग

क्लाउड कंप्यूटिंग

किसी डिजिटल सर्वर पर अपने डाटाबेस को स्टोर व सुरक्षित रखने की नेटवर्किंग सुविधा है। 

उदाहरण-वन ड्राइव या गूगल ड्राइव पर डाटा को स्टोर करना। 

क्लाउड कंप्यूटिंग के कार्य/चरण-:

  • डाटा को स्टोर करना। 

  • डाटा को फायरवाल आदि के माध्यम से सुरक्षित रखना।

  • उपयोगकर्ताओं को लोगिन आदि की सुविधा देना। 

महत्व-:

  • मल्टी डिवाइस एक्सेस।( अनेकों डिवाइस में एक ही डाटा को एक्सेस किया)

  • मल्टी लोकेशन एक्सेस। (विभिन्न स्थानों से एक ही डाटा को एक्सेस किया जा सकता है।)

  • डेटाबेस स्टोर करने के लिए अतिरिक्त ऑनलाइन स्पेस प्राप्त हो जाता है। (उदाहरण के लिए गूगल ड्राइव)

  • हमारी डिवाइस (मोबाइल या कंप्यूटर) गुम जाने पर भी लोग इन द्वारा उसे डाटा को पुनः प्राप्त किया जा सकता है। 

  • वर्तमान के सभी वेबसाइट, एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का डाटा स्टोर करने के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग का उपयोग होता है। 

  • अपने संस्थान के सभी कर्मचारियों के व्यापक डाटाबेस को अपने संस्थान की सर्वर पर एक साथ रखा जा सकता है। 

 क्लाउड कंप्यूटिंग में एक्सेस -:

क्लाउड कंप्यूटर में अपने डेटाबेस को एक्सेस करने के लिए लॉगिन करने की आवश्यकता होती है,

लोगिन के प्रकार

  • यूजर लोगिन- इसमें यूजर केबल सीमित डाटा को ही आउटपुट कर सकता है। 

  • एडमिनिस्ट्रेटिव लोगिन -यह लॉगिन सरवर के एडमिनिस्ट्रेटर कर्मचारियों को मिलते हैं डाटा को एड,एडिट, डिलीट आदि कर सकते हैं। 

क्लाउड कंप्यूटिंग के प्रकार-:

  • सार्वजनिक क्लाउड कंप्यूटिंग -: इसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति इंटरनेट के माध्यम से डेटाबेस को एक्सेस कर सकता है

उदाहरण-: गूगल, युटुब।

  • निजी क्लाउड कंप्यूटिंग-: इसके अंतर्गत कुछ विशिष्ट व्यक्ति (सब्सक्राइबर ) ही लागिन करके से डेटाबेस को एक्सेस कर सकते हैं सभी नहीं। 

उदाहरण- निजी संस्थाओं के एप। 

चुनौतियां -:

  • इसके लिए हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है जो कई जगह उपलब्ध नहीं है। 

  • सर्वर हैक होने पर इसके डाटा का दुरुपयोग किया जा सकता है। 

मेघराज-:

यह भारत सरकार द्वारा विकसित क्लाउड कंप्यूटिंग है। 

मुख्य उद्देश्य 

  • विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा सरकारी रिकॉर्डों को आपस में लिंक करके ई-गवर्नमेंट को बढ़ावा देना। 

  • तथा भारत को डेटा सुरक्षा की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *