Innovation (नवाचार)

नवाचार 

Innovation (नवाचार)

नवाचार का अर्थ एवं परिभाषा 

H.G. बारनेट – “नवाचार एक विचार है, व्यवहार है अथवा वस्तु है जो नवीन है व वर्तमान स्वरूप से गुणवत्ता की दृष्टि से भिन्न है।”

विशेषताएं 

कल्पनाशीलता- नवाचार की शुरुआत ही कुछ नया करने की कल्पना से होती है। 

उद्देश्य पूर्ण क्रिया- नवाचार का कोई ना कोई उद्देश्य होता है;उदाहरण के लिए किसी समस्या का समाधान करना एक कंपनी की लागत को कम करना आदि। 

मौलिकता- नवाचार वही होता है जो वर्तमान स्वरूप से नया एवं मौलिक हो।  

उपयोगिता-नवाचार उसे नवीन तकनीक को कहेंगे जिसमें सामाजिक, आर्थिक या वैज्ञानिक उपयोगिता निहित हो। 

भविष्यउन्मुखी- नवाचार भविष्य को दृष्टिगत रखकर किया जाता है आता है यह दूरदर्शिता पर आधारित होता है। 

नवाचार का महत्व –

नवाचार संगठन एवं समाज दोनों के लिए महत्वपूर्ण होता है। 

संगठन के लिए नवाचार का महत्व 

  • उत्पादकता में वृद्धि- नवाचार से संगठन के उत्पादन क्षमता बढ़ जाती है। 

  • लागत में कमी- नवाचार वही है जो उत्पादन लागत को कम कर दें। 

  • प्रतिस्पर्धात्मक लाभ– नवाचार प्रतियोगियों की प्रतिस्पर्धा में श्रेष्ठता की प्राप्ति करता है। 

  • प्रबंधन-नियोजन में सहायक- नवाचार से प्रबंधन में कर कुशलता समय प्रतिबद्धता तथा नियोजन में चरणबद्धता को बढ़ावा मिलता है। 

  • तकनिकीकरण को बढ़ावा-नवाचार संगठन में नवीन तकनीकी को जन्म देता है। 

 इसके अतिरिक्त नवाचार संगठन में इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह संगठन से संबंधित वस्तुओं को बाजार में विशिष्ट ख्याति या पहचान दिलाता है; जैसे एप्पल का फोन। 

समाज के लिए नवाचार का महत्व 

  • बेरोजगारी को काम करता है। 

  • सामाजिक के जीवन को सुविधाजनक बनाने में सहायक है जैसे A.C. नवाचार से गर्मी का मौसम सुविधाजनक बन गया है।

  • गरीबी भुखमरी को कम करने में सहायक। 

  • पर्यावरण सुरक्षा में सहायक (जैसे-पेपर बैग से प्लास्टिक बनाए जाने का नवाचार।  )

इसलिए कहा जाता है कि आधुनिक युग में नवाचार ही विकास का आधार है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *